आयुष विश्वविद्यालय में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स की 123 सीट पर एडमिशन शुरू

आयुष विश्वविद्यालय में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स की 123 सीट पर एडमिशन शुरू

6 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन, 18 को पहली कटऑफ जारी होगी।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 4 अक्टूबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से कुल 123 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी। डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स की कोऑर्डिनेटर प्रो. शुभा कौशल ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में एडमिशन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से शुरू किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि डी-फार्मेसी (आयुर्वेद) की 63 सीट, डिप्लोमा इन पंचकर्म टेक्नीशियन कम थेरेपिस्ट कोर्स (DPTTC) की 20 सीट, पंचकर्म असिस्टेंट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट कोर्स (PATCC) 20 सीट और सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा साइंस (CCYS) की 20 सीट पर प्रवेश दिए जाएंगे।डॉ. शुभा ने बताया कि पहली कटऑफ लिस्ट 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 24 अक्टूबर को फीस जमा कर एडमिशन ले सकेंगे। इसके बाद यदि सीटें खाली रहती हैं तो 25 अक्टूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी और 27 अक्टूबर को एडमिशन होंगे। उन्होंने कहा कि सभी कोर्स की पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और अन्य विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धा भक्ति से भगवती जागरण, यज्ञ और भंडारा भक्तों द्वारा किया जाएगा : ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा

Sun Oct 5 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी: श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने भक्तों को शनिवार नवरात्र संकीर्तन में प्राचीन इतिहास बताया कि उनका पैत्रिक परिवार सन 1859 से परदादा स्वर्गीय पंडित सीता राम मिश्रा ,दादा स्वर्गीय पंडित जटा शंकर मिश्रा व पूज्यनीय पिता स्वर्गीय पण्डित श्री शेषमणि […]

You May Like

Breaking News

advertisement