अयोध्या: इब्राहीमपुर की महिलाएं सड़क पर उतरी, कहा एक तरफा गोली मार दो, ऐसे भूखे मत मारो

अयोध्या/ सुल्तानपुर:———- 14 अक्टूबर 2022
इब्राहीमपुर की महिलाएं सड़क पर उतरी, कहा एक तरफा गोली मार दो, ऐसे भूखे मत मारो
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
सुल्तानपुर के इब्राहीमपुर गांव छावनी में तबदील है। PAC के जवान यहां कैंप कर रहे हैं। इनकी परवाह किए बगैर आज चौथे दिन महिलाएं सड़क पर आ गई। महिलाओं ने इंसाफ मांगते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा एक तरफा गोली मार दो, ऐसे भूखे मत मारो। प्रदर्शन कर रही महिलाएं गोद में मासूम बच्चों को लिए हुए थी।बल्दीराय थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव में दर्जनों की संख्या में महिलाओं के सब्र का बांध गुरुवार सुबह टूट गया। महिलाएं बच्चों को लेकर घरों के बाहर आ गई। महिलाओं ने नारे तकबीर-अल्लाह हो अकबर” के नारे लगाए। सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा “हम लोगो को गांव से निकलने नहीं दे रहे हैं जैसे निकल रहे हैं पुलिस लाठी चार्ज कर रही है। बच्चे भूखे मर रहे हैं हम लोग भूखे मर रहे हैं। घर में आग लगा दिए हैं। पुलिस वाले लूट रहे हैं।
बता दें कि सोमवार की शाम इसी गांव में एक धार्मिक स्थल के पास डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ओर से पथराव हुआ, आगजनी की घटना अंजाम पाई। जैसे-तैसे मामला थमा लेकिन दूसरा पक्ष रात के अंधेरे में फिर उग्र हो गया। कई घरों में तोड़फोड़ किया, आगजनी की। अंत में एक पक्ष के विरुद्ध चार मुकदमे दर्ज किए गए। सैकड़ों लोगो के विरुद्ध केस दर्ज हुआ और कल 32 लोगो को जेल भेजा गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के बास्केटबॉल बालिका वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को 6-2 से पराजित किया

Fri Oct 14 , 2022
पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के बास्केटबॉल बालिका वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को 6-2 से पराजित किया।वॉलीबॉल बालिका वर्ग मुकाबले में डी ए भी एल्यूमीनि ने वूमेन स्पोर्ट्स को 15-10,17-15 से हराया।बैडमिंटन बालिका वर्ग में 16 आयु वर्ग से ऊपर में अराधना सिंह ने साक्षी […]

You May Like

Breaking News

advertisement