Uncategorized

भारतीय ज्ञान प्रणाली को विधिक शिक्षा में स्थान देने का प्रयास है यह पुस्तकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

भारतीय ज्ञान प्रणाली को विधिक शिक्षा में स्थान देने का प्रयास है यह पुस्तकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया द गीता एंड लॉ पुस्तक का विमोचन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विधि विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. पूजा एवं भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के विधि संकाय से डॉ. राजेश हुड्डा द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक द गीता एंड लॉ: एन इंडियन नॉलेज सिस्टम का विमोचन किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह पुस्तक भगवद्गीता में निहित नैतिक, दार्शनिक और न्यायिक मूल्यों को आधुनिक विधिक सिद्धांतों से जोड़ते हुए भारतीय ज्ञान प्रणाली को विधिक शिक्षा में स्थान देने का प्रयास है। गीता एक धार्मिक ग्रंथ है जो भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का संग्रह है, जबकि कानून एक प्रणाली है जो समाज को नियंत्रित करती है। दोनों का उद्देश्य लोगों को सही मार्ग पर चलाना और समाज में व्यवस्था बनाए रखना है। यह कृति विधि के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पॉल, विधि संकाय की अधिष्ठाता एवं अध्यक्षा प्रो. प्रीति जैन, प्रो. रीटा, लेखिका डॉ. पूजा सहित अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel