14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में थानेसर से जुटेंगें हजारों कार्यकर्ता : अशोक अरोड़ा

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने ली थानेसर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक।
बोले, प्रजातंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही लडाई।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 11 दिसंबर : थानेसर के विधायक व कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में थानेसर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचकर प्रजातंत्र को बचाने की लडाई में हिस्सेदार बनेंगें। वे पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विस क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में जो सरकार बनी हुई है, वह वोट चोरी करके बनी है। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एसआईआर पर बोलते हुए सरकार से तीन सवाल किए थे परंतु दुख की बात है कि सरकार इसका जवाब अभी तक नहीं दे पाई है। अगर इसी प्रकार चलता रहा तो देश में प्रजातंत्र नही बचेगा। संसद में राहुल गांधी के सवालों पर जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग अमित शाह ने किया, यह प्रजातंत्र की भाषा नहीं है, यह तानाशाह राजा का तानाशाह रवैया था। देश में प्रजातंत्र को कायम रखने के लिए महारैली का आयोजन किया जा रहा है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रजातंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ रही है और सभी कार्यकर्ता मिलकर 14 दिसंबर को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में होने वाली महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के विधायक व नेता जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, इससे प्रतीत हो रहा है कि ये हरियाणा प्रदेश को जलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सरकार केवल अपने लिए देश के लोगों को बांटना चाहते हैं, जोकि बेहद शर्मनाक है। अरोड़ा ने कहा कि हैरानी की बात है कि लगभग 60 साल से ऊपर से पंडित नेहरू इस दुनिया में नही हैं। फिर भी भाजपा नेता देश के लोगों की पीडा पर चर्चा करने की बजाए पंडित नेहरू पर बोल रहे हैं। भाजपा के नेताओं को यह नही पता कि जिस समय जवाहर लाल नेहरू ने देश संभाला था, उस समय इस देश के अंदर खाने के लिए अनाज भी नहीं होता था और हमें अनाज भी बाहर से मंगवाना पड़ता था। इसके बावजूद जवाहर लाल नेहरू ने देश को वह कुछ दिया जिसके बारे में भाजपा के लोग सोच भी नही सकते।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार का देश के लोगों के लिए क्या प्लान है, इस बारे में वे संसद में चर्चा करने की बजाए देश को बांटने की बात करते हैं। सरकार रोजगार दिलाने के लिए क्या करेगी, देश में बढ रहे भ्रष्टाचारके पांव को थामने के लिए सरकार क्या करेगी, इस बारे में सरकार कुछ बोलनी नही चाहती। ताजे हालात ये हैं कि लगातार इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं, यात्री परेशान हो रहे हैं लेकिन सरकार की कोई व्यवस्था नहीं थी। किस प्रकार से फ्लाइट की टिकट के रेट दोगुने से भी तिगुने हो गए। सरकार ने देश की जनता को पंजीपतियों के हाथों में लुटने को छोड़ दिया है। बैठक में इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, पार्षद मन्नू जैन, प्रिंस, राजेंद्र सैनी पार्षद, विकी मेहता पूर्व पार्षद, रणबीर सरपंच किरमच, सुनील राणा, मेहर सिंह रामगढ़, चंद्रभान वाल्मीकि, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप हथीरा, टेकचंद बारना, पुष्पेंद्र ज्योतिसर, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, राजपाल वाल्मीकि प्रतापगढ़, रामदिया फतेहपुर, सुभाष पलवल, सुभाष पाली, पवन चौधरी, रीना वाल्मीकि, निशी गुप्ता, विमला सिरोहा, दीना नाथ अरोड़ा, ओमपाल कश्यप, सुभाष चौहान, सुरजभान नरवाल सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जूनियर रैडकास की गतिविधियो के द्वारा समाज को जागरुक करने का संदेश : अनिल जोशी

Fri Dec 12 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 11 दिसंबर : भारतीय रैडक्रॅास समिति हरियाणा राज्य शाखा द्वारा गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय जूनियर रैडक्रॅास प्रशिक्षण शिविर (लडक़ो) के आयोजन का आज समापन हुआ। जिसमें हरियाणा के 21 जिलों अम्बाला, भिवानी, नारनौल चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जीन्द, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored