पुलिस मुठभेड़ में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, नौ चोरी की मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी, कई वाहन स्पेयर पार्ट्स, मोबाइल फोन और चेसिस-इंजन नंबर बदलने की डाई बरामद की है।
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात इंस्पेक्टर क्राइम लव सिरोही को मुखबिर से सूचना मिली कि इस्लामिया ग्राउंड के खंडहरनुमा भवन में कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर में छेड़छाड़ कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जब उन्हें घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
कोतवाली पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो बारादरी के रबड़ी टोला निवासी तस्लीम उर्फ मुन्ना पुत्र अहमद खान के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके से उसके दो अन्य साथी इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी निवासी इमरान पुत्र लियाकत अली और परतापुर चौधरी निवासी तौकीब पुत्र सद्दीक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस, 9 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक एक्टिवा स्कूटी, अलग-अलग वाहनों के स्पेयर पार्ट्स, एक खुला हुआ इंजन और नए चेचिस/इंजन नंबर डालने की डाई और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोतवाली पंजाबी मार्केट की सड़क को गड्डा मुक्त्त बनाये

Mon Apr 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहर की कोतवाली के सामने वाली पंजाबी मार्केट की सड़क कई महीनों से खराब है सड़क पर गड्ढे हो चुके है,कुतुबखाना महादेव पुल से उतरने के बाद बिहारीपुर,राजकीय इंटर कॉलेज,इस्लामियां मार्केट,नोमहला शरीफ़ की तरह जाने वाले राहगीरों एवं वाहन इसी मार्ग से आते जाते […]

You May Like

Breaking News

advertisement