स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए टूथपेस्ट, टूथब्रश व शैम्पू वितरित

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए टूथपेस्ट, टूथब्रश व शैम्पू वितरित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक अभियान निरंतर जारी।

कुरुक्षेत्र, 12 अक्तूबर :  सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान निरंतर जारी है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदबडी जिला कुरुक्षेत्र में सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा बच्चों को टूथपेस्ट, टूथब्रश व शैम्पू वितरित किए गए। मुख्याध्यापिका नीलम देवी मुख्य तौर पर मार्गदर्शन के लिए इस मौके पर मौजूद रही। उन्होंने बच्चों को सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की को-स्पोंसर डाबर द्वारा दी गई कीट वितरित की और ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल व सुमंत सैनी का इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया। विद्यालय मुख्याध्यापिका द्वारा सेवा ट्रस्ट यूके के सामाजिक कार्यों की सराहना की.साथ ही आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया गया। सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर सेवा ट्रस्ट से सुमन्त सैनी, विद्यालय इंचार्ज प्रदीप कुमार, सुल्तान इत्यादि मौजूद रहे।
बच्चों को किट प्राप्त करने के उपरांत टीचरों के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: फसल बर्बाद होने पर किसान ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

Thu Oct 13 , 2022
फसल बर्बाद होने पर किसान ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम बरेली : फतेहगंज पश्चिमी फसल बर्बाद होने पर किसान ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या, घर में मचा कोहराम,थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सतुईया पट्टी में बीती रात फसल बर्बाद होने और बैंक के कर्ज में डूबे […]

You May Like

Breaking News

advertisement