Breaking Newsउत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन 15 नवम्बर को

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 नवम्बर 2025/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प एवं विकास प्रदर्शनी तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी शासकीय संस्थानों, आश्रम-छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों में भी जनजातीय गौरव दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के सदस्यों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों का सम्मानित किया जाएगा। सभी जनजातीय ग्रामों, विकासखण्डों में लाभार्थी संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन खाता, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्य आदि के संतृप्तिकरण के लिए सेवा प्रदाय एवं वितरण किया जाएगा। सिकल सेल जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प भी आयोजित होंगे। जिले के सभी आदि सेवा केन्द्रों में गौरव दिवस का आयोजन कर जनजातीय महापुरूष, स्वतंत्रता संग्राम के नायक-नायिकाओं के चित्र पर माल्यार्पण आदि कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां जैसे- प्रभात फेरी, जन-जागरूकता यात्रा, विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम, आश्रम-छात्रावास की साफ-सफाई, वृक्षरोपण एवं जनजातीय नायक-नायिकाओं के विषय पर संगोष्ठी, वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण आदि का आयोजन के साथ प्रतिभावन बच्चों का सम्मान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना है। इस वर्ष धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में 01 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel