Uncategorized
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर द्वारा उनको दी गई श्रद्धांजलि

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर द्वारा उनको दी गई श्रद्धांजलि
(पंजाब) फिरोजपुर 28 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज अनुकंपा से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर ने पार्क में स्थित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति को शीशे की फ्रेम से संभाल कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डॉ उमेश शर्मा ने कहा कि इन शहीदों के कारण ही हम आजादी का आनंद ले रहे हैं। इसलिए हमें इन शहीदों को सदैव नमन करना चाहिए। श्री मंजीत सिंह जी ने कहां की अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव बिस्मिल जी और चंद्रशेखर आजाद जी क्रांतिकारी साथी थे। इन्होंने अपने जीवन देश की आजादी के लिए निछावर कर दिया। शहीदों की याद में बने पार्क पार्क, स्मारक आदि को साफ सुथरा रखना चाहिए। यह भी शहीदों को शद्धांजलि होगी। इस अवसर पर वेद प्रकाश सुनील शुक्ला टीटू टी स्टॉल वाले विनोद अग्रवाल आदि शामिल हुए।



