एक हाथ में तिरंगा हो और एक हाथ में संविधान हो – मधुसूदन त्रिपाठी कांग्रेस

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

एक हाथ में तिरंगा हो और एक हाथ में संविधान हो – मधुसूदन त्रिपाठी कांग्रेस।

आजमगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन त्रिपाठी ने वर्तमान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार से आर्टिकल 20 व 21 का उल्लंघन किया जा रहा है और सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के खिलाफ मॉनेटरी एक्ट का केस चलाया जा रहा है इसकी सरासर निंदा करते हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी से अपील की कि सभी का आह्वान करें कि हर के एक हाथ में तिरंगा हो और एक हाथ में संविधान हो। दिल में संकल्प होना चाहिए कि देश संविधान के अनुसार चले। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विपक्षियों को डराया जा रहा है। ईडी व सीबीआई की जांच के नाम पर विपक्षी दल सहमे हुए हैं। जनता की आवाज नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है जो उसे करना चाहिए वह कर रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी के लिए जीवन भर की कमाई पर चोरों ने किया हाथ साफ, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Tue Aug 9 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक शादी के लिए जीवन भर की कमाई पर चोरों ने किया हाथ साफ, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। 8 लाख नगद 7 लाख के थे जेवरात। आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने आई पीड़िता ने बताया कि मै सुनीता देवी पत्नी […]

You May Like

advertisement