Uncategorized

गुदगुदी जंक्शन समूह करेगा तिरंगा नवीन दिवस कार्यक्रम का आयोजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सांसद नवीन जिंदल के लिए तिरंगा गीत कार्यक्रम का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आम नागरिक को अधिकार दिलाने में कुरुक्षेत्र के सांसद एवं देश के विख्यात उद्योगपति सांसद नवीन जिंदल का अहम योगदान है। सांसद नवीन जिंदल के लिए कुरुक्षेत्र के रेलवे रोड़ पर स्थित एक निजी होटल में गुदगुदी जंक्शन समूह संस्था द्वारा 8 मार्च को भव्य तिरंगा नवीन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी राजेश सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर देश के तिरंगे को समर्पित गीतों की सुंदर शाम होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल को शुभकामनाएं देने के साथ आभार भी व्यक्त किया जाएगा। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में गुदगुदी जंक्शन समूह के संरक्षक जितेंद्र बंसल, अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़, सचिव सुनील अंगीरस एवं गाता रहे मेरा दिल के प्रभारी सुनील भटनागर का विशेष योगदान है।
राजेश सिंगला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button