उड़ीसा के राजभवन में एसवीएसयू के दो पूर्व छात्रों ने स्थापित किया ईवी चार्जिंग स्टेशन

उड़ीसा के राजभवन में एसवीएसयू के दो पूर्व छात्रों ने स्थापित किया ईवी चार्जिंग स्टेशन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बी. वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग के विद्यार्थी रहे अंकुर अग्रवाल और बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के छात्र रहे उमंग बिश्नोई को उड़ीसा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने दी बधाई।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से पढ़ कर निकले विद्यार्थी देश में अलग-अलग जगहों पर कामयाबी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। बी.वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग के छात्र रहे अंकुर अग्रवाल और बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थी रहे उमंग बिश्नोई ने मिल कर इनेविया ऑटोमोटिव नाम से कंपनी बनाई। इन दोनों विद्यार्थियों ने उड़ीसा राजभवन में अपनी कंपनी का ईवी चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल किया, खुद उड़ीसा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने इस ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उद्यमिता का गुण विद्यार्थियों में समाहित करना हमारी प्राथमिकता है। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उद्यमशीलता के लिए दोनों विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि हमने इस वर्ष के टेबल कैलेंडर में भी स्टार्टअप शुरू करने वाले विद्यार्थियों को स्थान दिया है। अंकुर अग्रवाल और उमंग बिश्नोई को इस कैलेंडर में सबसे पहला स्थान दिया गया है। इससे विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना बढ़ती है।
अंकुर अग्रवाल ने बताया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने उन्हें उद्यमशीलता के लिए प्रेरित किया और उन्होंने जॉब करने की बजाय अपना स्टार्टअप शुरू किया। उमंग बिश्नोई ने पूरा साथ दिया और दोनों ने मिल कर अपनी मेहनत से ऐसी पहचान कायम की कि उन्हें उड़ीसा के राजभवन में अपना ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का अवसर मिला। उमंग बिश्नोई ने बताया कि उड़ीसा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने उनका उत्साह बढ़ाया है। भविष्य में वह इस काम को और आगे ले जाने को प्रतिबद्ध है। दोनों पूर्व विद्यार्थियों ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रति आभार ज्ञापित किया।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, इंडस्ट्री 4.0 के चेयरमैन प्रोफेसर कुलवंत सिंह और विश्वविद्यालय के एलुमनाई और स्टार्टअप कॉर्डिनेटर डॉ. विकास भदौरिया ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अंकुर अग्रवाल और उमंग बिश्नोई को बधाई देते उड़ीसा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नूंह जिला इकाई की जल्द होगी घोषणा : डॉ. इन्दु बंसल

Fri Jun 13 , 2025
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नूंह जिला इकाई की जल्द होगी घोषणा : डॉ. इन्दु बंसल वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक वरिष्ठ पत्रकार मनोनीत जिला अध्यक्ष नरेश महेन्दिरत्ता को मिली जिला कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी। नूंह 12 जून : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है जिला […]

You May Like

advertisement