कार की टक्कर से बाइक सवार सगे दो भाई घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मुख्य बाजार में सींको वाली गली पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गये। कार सवार ड्राइवर दोनों युवकों को टक्कर मारकर कार फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह को कस्बे के मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी अमन गुर्जर अपने बड़े भाई नमन गुर्जर को प्लैटिना बाइक से भिटौरा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन पर बैठने जा रहा था। तभी सीकों वाली गली मुख्य रोड पर मस्जिद के पास सब्जी मंडी कुमारों वाली गली से निकली तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो भाई घायल हो गये। सिर और पैर में गहरी चोट लगने से अमन गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पड़ोसियों ने घायलों के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी जानकारी मिलते ही परिजन एवं माता-पिता तुरंत मौके पर पहुंचे। और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोड पर पड़ी क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल को रोड से हटाकर यातायात शुरू कराया और बाइक को चौकी में खड़ी करवा दी। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि दोनों घायल भाइयों का इलाज कराया जा रहा है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल कर फरार कार सवार की तलाश की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने 10 से 12 बजे के दौरान जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं

Thu Feb 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज प्रत्येक दिवस की भांति कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की समस्याओं को बारी बारी सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु मार्क किया।इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement