जयराम कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का हुआ समापन

जयराम कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का हुआ समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सौ मीटर रेस में कोमल शर्मा ने प्रथम स्थान, पलक ने दूसरे स्थान व शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
 
कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का समापन हुआ। इस समारोह का शुभारम्भ संस्थान के श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन.गुप्ता, डा. योगेश्वर जोशी तथा प्राचार्या डा. सुदेश रावल जी ने किया। इस समारोह के दुसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर सैनसंस पेपर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीनियर वाइस चेयरमैन सुशील सदाना ने शिरकत की। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल जी ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस, रिले रेस 4 इन टू 100 मीटर, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, थ्री लेग रेस और लेमन रेस आयोजित की गई। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे :-
100 मीटर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर पलक (बी.ए. द्वितीय) एवं तीसरा स्थान शिवानी (बी.ए तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया। 200 मीटर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर नेहा (बी.ए. द्वितीय) एवं तीसरे स्थान पर पलक (बी.ए द्वितीय वर्ष) रही। 400 मीटर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीनू (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर नेहा (बी.ए. द्वितीय) एवं तीसरे स्थान पर शिवानी (बी.ए तृतीय वर्ष) रही। रिले रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्रुप-बी (कोमल शर्मा, सुषमा, रीतू एवं रमन), दूसरे स्थान पर ग्रुप-सी (बजम, काजल, शिवानी, कमलेश) एवं तीसरा स्थान ग्रुप-ए ( पलक, सिमरन, उर्वशी, नेहा) ने प्राप्त किया। शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर सुनैना (बी.ए. प्रथम) एवं तीसरे स्थान पर सुषमा (पी.जी योगा) रही।  डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीलम (बी.ए. द्वितीय), दूसरे स्थान पर कोमल शर्मा (पी.जी.योगा) एवं तीसरा स्थान सुषमा (पी.जी.योगा) ने प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर सुषमा (पी.जी.योगा) एवं तीसरे स्थान पर नेहा (बी.ए तृतीय वर्ष) रही। त्रि लेग रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल एवं कमलेश, दूसरे स्थान पर मुस्कान एवं नीलम तथा तीसरे स्थान पर नीलू एवं नेहा रही। लेमन रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल शर्मा (पी.जी योगा), दूसरे स्थान पर सुखविन्द्र (बी.बी.ए. प्रथम) एवं तीसरा स्थान शालू (बी.ए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। इसके साथ ही कोमल शर्मा पी.जी.योगा को बेस्ट एथलीट चुना गया।
मुख्य अतिथि सुशील के. सदाना ने कहा कि इस कालेज की छात्राएं किसी परिचय की मोहताज नहीं है। ग्रामीण अंचल की छात्राएं होते हुए भी ये छात्राएं किसी भी तरह से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के अन्दर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है, इसे बाहर निकालना अति आवश्यक है। प्राचार्या डा. सुदेश रावल जी ने खेल क्षेत्र में प्राप्त विशिष्ट उपलब्धियों के लिए छात्राओं से को बधाई देते हुए कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा।
खेल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं एवं फ्लैग मार्च करते हुए। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ में प्रवचन सुन श्रोता हुए भाव

Sun Feb 26 , 2023
श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ में प्रवचन सुन श्रोता हुए भाव विभोर।अररियाजिला मुख्यालय के ओम नगर वार्ड नंबर 08, कोल्ड स्टोर के सामने श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन प्रवचन सुनने यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की अपार भीर उमरी। आचार्य श्री रामजी महाराज के मुखारविंद से प्रवचन सुन नगर वासी […]

You May Like

Breaking News

advertisement