जयराम कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

जयराम कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, दोहा पाठ, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, दोहा पाठ प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विशेष रूप से पुस्तकालय विभाग द्वारा हिंदी पुस्तकों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने गहन रुचि का प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहवर्धक भाग लेते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कार्यक्रम संयोजिका डा. सुनीता शर्मा एवं अंजू सैनी की सराहना करते हुए कहा कि इन आयोजन से हिंदी भाषा का प्रचार एवं प्रसार होता है। युवा वर्ग का रुझान मातृभाषा की ओर बढ़ता है। छात्राओं ने अपनी सूझबूझ, लय, ताल, रंगो एवं कूची के प्रयोग से सिद्ध कर दिया कि हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि हमारे भारत की आन बान शान है। इस अवसर पर डा. सुनीता शर्मा, डा. सरोजनी शर्मा, डा. अनीता शर्मा, डा. ममता वालिया, डा. संतोष, अंजू सैनी, शिखा ग्रोवर इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
छात्राओं की प्रतिभा का अवलोकन करते हुए एवं विजेता छात्रा को सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਜੀਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਲਾਇਆ ਮੁਫਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ

Fri Sep 15 , 2023
ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਜੀਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਲਾਇਆ ਮੁਫਤ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 15 ਸਤੰਬਰ, {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ }:— ਜੈਨੇਸਿਸ ਡੈਂਟਲ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਮੋਗਾ ਰੋਡ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਅਮਾਵਸਿਆ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਜਾਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਪਿੰਡ ਬਜੀਦਪੁਰ ਵਿਖੇ ਦੰਦਾਂ ਦਾ ਮੁਫਤ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ […]

You May Like

advertisement