सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बहेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। शीशगढ़-बहेड़ी रोड पर ग्राम जिया नगला के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुतुबपुर के प्रधान नरेश गंगवार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने खेत जा रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे खंती में दो युवकों के शव पड़े देखे। पास में ही एक टूटी हुई मोटरसाइकिल पड़ी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
जांच में पता चला कि हादसा शनिवार देर रात हुआ था, बाइक तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में शाहगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय मोहन स्वरूप पुत्र मोतीराम मौर्य और उनका छोटा भाई मौके पर ही दम तोड़ गए। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन चीख-पुकार करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री हरि मन्दिर मॉडल टाउन बरेली में श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय दिवस भीष्म सुस्ती का हुआ वर्णन

Tue Oct 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में परम पूज्य गीता मनीषी पूज्य श्री वेदांता नन्द जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य ब्रह्मचारी श्री भोलानंद जी महाराज श्री वृंदावन धाम के द्वारा द्वितीय दिवस मंदिर प्रांगण में सत्संग वर्षा हुई। महाराज जी के पधारने पर […]

You May Like

advertisement