आज़मगढ़: मदर्स डे पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के तत्वाधान में शहर के महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और माताओ को किया गया फल वितरण

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

मदर्स डे पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के तत्वाधान में शहर के महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और माताओ को किया गया फल वितरण।

आजमगढ़। हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाया जाता है। करीब 111 सालो से यह परंपरा चली आ रही है। इस दिन की शुरुआत एना जार्विस ने की थी। उन्होंने यह दिन अपनी मां को दिया था।माँ, महज इस शब्द में हमारी दुनिया समाई होती है। माँ, दुनिया के हर बच्चे के लिए सबसे प्यारा रिश्ता होता है।उस माँ को सम्मानित करने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है।इसी क्रम जनपद के अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन इकाई की महिलाओं ने संगठन कि लता अग्रवाल की अध्यक्षता में शहर के मातबरगंज स्थित महिला अस्पताल में जाकर गर्भवती महिलाओं और माताओं एवम् अस्पताल की नर्स एवं स्टाफ को फल वितरण कर मदर्स डे मनाया।इस दौरान पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष लता अग्रवाल ने बताया कि मां शब्द अपने आप में पूरी दुनिया है, हम सभी अपने मां द्वारा किए गए त्याग, बलिदान, प्रेम व समर्पण का कर्ज कभी भी चुका नही सकते। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी मां के द्वारा किए गए त्यागो को भूल चुकी है उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध दिलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है ताकि लोग मां शब्द को जान सके उन्होंने कहा कि मां के बिना सब कुछ बेकार है। मां एक ऐसी हस्ती है जो बच्चों को पैदा तो करती है लेकिन कभी उन्हें बद्दुआ नहीं दे सकती। इस कार्यक्रम में संगठन की पूर्वी प्रदेश महिला अध्यक्ष लता अग्रवाल, पूर्वी प्रदेश महिला महामंत्री छाया अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अमिता अग्रवाल एवम् कार्यकारिणी सदस्य ममता अग्रवाल, अलका अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, आराधना अग्रवाल उपस्थित रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सच्ची है श्याम बाबा की कचहरी, न्याय भी सच्चा मिलता है,श्री खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा गीता धाम में 8 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय भंडारा आयोजित

Sun May 8 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हजारों भक्तों ने किए खाटू श्याम भव्य दरबार के दर्शन,अमृतमयी भंडारें में ग्रहण किया प्रसाद। कुरुक्षेत्र,8 मई : श्री खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा शनिवार रात्रि गीता धाम में 8वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं अमृतमय भंडारा आयोजित किया गया। […]

You May Like

advertisement