अतरौलिया आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में

अतरौलिया आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में अतरौलिया डाक बंगले पर स्थित शहीद स्थल से तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई जिसको जय प्रकाश पांडे चेयरमैन जिला सहकारी बैंक आजमगढ़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर, रामबरन चौक, गोविंद तिराहा गोला क्षेत्र, नेताजी जगदीश जायसवाल चौक, शंकर त्रिमुहानी, बब्बर चौक, केसरी चौक, रोडवेज अतरौलिया होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंचकर राम पूजन सिंह चौक पर जाकर समाप्त हुआ। 101 मीटर की तिरंगा लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ तिरंगा यात्रा पूरे नगर में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा जब नगर से होते हुए गुजर रहा था तो छत पर खड़ी महिलाएं तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रही थी।
इस मौके पर जितेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि देश की आन बान शान पर अपना प्राण निछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करने का मौका है।
इस मौके पर मुख्य रूप से चन्द्रजीत तिवारी, संतोष यादव, फूलचंद यादव, बिनोद राजभर, आनंद तिवारी, नीरज तिवारी, विवेक जायसवाल, अनिल पांडे, रमेश सिंह रामू, रामजतन मोदनवाल, जयप्रकाश जायसवाल, डॉ साधु सिंह, रमाशंकर वर्मा , संतराम निषाद, निजामुद्दीन, कमला सिंह, वीरेंद्र सिंह, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेहरू युवा केंद्र युवाओं को दे रहा है सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी

Thu Aug 11 , 2022
नेहरू युवा केंद्र युवाओं को दे रहा है सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 11 अगस्त : नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खंड थानेसर के गांव घराड़सी में युवा विकास मंडल अभियान […]

You May Like

advertisement