प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद के 12158 कृषकों के खाते में कुल रू० 14173305 डी०बी०टी० के माध्यम से हुई प्राप्त

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद के 12158 कृषकों के खाते में कुल रू० 14173305 डी०बी०टी० के माध्यम से हुई प्राप्त

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत 48 लाभार्थियों को 02 करोड़ 20 लाख की धनराशि उनके बैंक खाते में हुई प्राप्त

जनपद स्तर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत धनराशि से सम्बन्धित प्रमाण पत्र किए गए वितरित

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत 10 किसानों/आश्रितों को 05-05 लाख रुपए के सांकेतिक चेक वितरित

रायबरेली:- 21 फरवरी 2026
मा० मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत लाभार्थी कृषको को डी०बी०टी० के माध्यम में क्षतिपूर्ति वितरण समारोह तथा कृषि भवनों का शिलान्यास किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर, तहसील मुख्यालयों एवं सभी विकास खण्ड स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारी/ब्लाक मुख्यालयों, सीएससी केन्दों तथा बैंक शाखाओं पर किया गया।
जनपद स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम एन.आई.सी. भवन कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी तथा मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। जनपद स्तर पर लाभार्थियों के मध्य इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 10 किसानों को खरीफ 2025 में प्राकृतिक आपदा/विपरीत मौसमी परिस्थितियों के कारण खरीफ फसलों में हुई क्षति के फलस्वरूप क्षतिपूर्ति के धनराशि से सम्बन्धित प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 10 किसानों/आश्रितों को 05-05 लाख रुपये के सांकेतिक चेक सौपे गये।
राज्य स्तर के मुख्य कार्यक्रम लखनऊ से मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा बटन दबाकर डी०बी०टी० के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद रायबरेली के 12158 कृषकों के खाते में कुल रू० 14173305 की धनराशि कृषको को क्षतिपूर्ति के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी गई तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 48 लाभार्थियों को कुल 02 करोड़ 20 लाख की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी गयी। कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदाओं से हुई फसल क्षति के लाभार्थियों, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति/सहायता धनराशि एवं आपदा मित्रों को सामूहिक जीवन बीमा योजना के प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर यह बताया गया कि सरकार किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय किसानों एवं अन्नदाताओं के सहयोग के लिए तैयार है तथा आपदा मित्रों की सराहनीय भूमिका के दृष्टिगत होमगार्ड की भर्ती में उन्हें वरीयता देने का प्रस्ताव है। साथ ही साथ उन्हें प्रशिक्षण में किट भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा सभी का जीवन बीमा भी किया जा रहा है जिनसे आपदा बचाव के कार्यों में यदि कोई दुर्घटना से प्रभावित होता हैं तो उसको उसका लाभ दिया जाए। इसी कार्यक्रम में कृषि भवनों व मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास किया गया।
इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी रायबरेली जयराम वर्मा, एलडीएम रायबरेली रूपेश दुबे, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित पाण्डेय सहित। कृषकगण आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सचल दलों द्वारा की गई प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही

Sun Feb 22 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सचल दलों द्वारा की गई प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही रायबरेली:- 21 फरवरी 2026सहायक आयुक्त खाद्य-2 रायबरेली डा० सी०आर० प्रजापति द्वारा बताया गया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में […]

You May Like

Breaking News

advertisement