अज्ञात युवकों ने खाने का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को लाठी डंडों से पीट कर दिया लहूलुहान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कस्बे में खाने का ठेला लगाकर, खाना बेचने वाले व्यक्ति को घर जाते समय कुछ लड़कों ने रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार कुरतरा गांव निवासी प्यारे लाल दिबाकर अपनी पत्नी के साथ कस्बे के लोधी नगर चौराहे से आगे नंदराम ट्रैक्टर वाले की दुकान के सामने रोड पर ही खाना का ठेला लगाते है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह ठेला लेकर अपने घर जा रहे थे। शाही रोड पर चौड़ा खड़ंजा के पास अचानक तीन लड़के लाठी डंडे लेकर आए और प्यारे लाल को पीटने लगे। जिससे वह लहूलुहान हो गए। और वह बेसुध होकर गिर गए। आरोपी प्यारेलाल दिवाकर को मृत समझकर छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़ित किसी से भी अपनी रंजिश नहीं बता रहा है।पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यूपीएचसी सीबीगंज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, एचपीवी टीकाकरण पर विशेष जोर

Wed Apr 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सीबीगंज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज में एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के […]

You May Like

Breaking News

advertisement