बिहार: छात्रों के समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले विवि उपाध्यक्ष

छात्रों के समस्याओं को लेकर मंत्री से मिले विवि उपाध्यक्ष
छात्र नेता राजद सह पूर्णिया विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री श्रीमती लेशी से मिलकर पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्रों को हो रही असुविधा से अवगत करवाया |
बिस्मिल ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय की स्थापना 2018 में हुई है स्थापना के चार वर्ष बाद भी विश्वविद्यालय की हालत बद से बदतर हैं | विश्वविद्यालय समय पर परीक्षा लेने व परीक्षाफल प्रकाशित करने में असफल है| परीक्षा परीणाम में गड़बड़ी, बेबसाइट ठीक ढंग से काम नहीं करता है,मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी जिस वजह से ज्यादा अंक वाले छात्रों का नामांकन अब तक नहीं हुआ है और कम अंक वाले छात्रों का नामांकन सुनिश्चित हो गया हैं |
सत्र में अनियमितता, शिक्षकों व कर्मचारियों की कमी के वजह से सुचारू रूप से महाविद्यालयों में क्लासेस नहीं हो रही हैं |
परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन मूकदर्शक बनकर देख रहा हैं| छात्रों की भविष्य खराब हो रही हैं|

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव कार्यक्रम

Wed Oct 26 , 2022
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव कार्यक्रम विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ नगर पंचायत अतरौलिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ दीप उत्सव मनाया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने कमल के फूल की सुंदर रंगोली बना कर उस पर मिट्टी के दीए […]

You May Like

advertisement