उत्तराखंड: 100 दिन का रोजगार देने में देहरादून अव्वल, प्रदेश में ऐसा हुआ तीसरी बार, दूसरे नंबर पर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: 100 दिन का रोजगार देने में देहरादून अव्वल, प्रदेश में ऐसा हुआ तीसरी बार, दूसरे नंबर पर उत्तरकाशी,

सागर मलिक
सार:बीते वित्तीय वर्ष में 4708 परिवारों को जिले में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कुल 25,268 परिवारों को मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार प्राप्त हुआ है।
विस्तार:मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में देहरादून तीसरी बार लगातार प्रदेश में अव्वल रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में 4708 परिवारों को जिले में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कुल 25,268 परिवारों को मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार प्राप्त हुआ है।

राजधानी देहरादून में मनरेगा योजना का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है। इसका अंदाजा सौ दिनों का रोजगार करने वाले परिवारों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में बीते तीन वित्तीय वर्षों से देहरादून प्रथम स्थान पर है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3381, 2023-24 में 3257 और 2024-25 में 4703 परिवारों को सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने के आगामी वित्तीय वर्ष में भी प्रयास जारी रहेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस तरह रहा जिलों का प्रदर्शन (सौ दिनों का रोजगार )…

जिला और परिवारों की संख्या
देहरादून 4703
उत्तरकाशी 4524
अल्मोड़ा 1584
बागेश्वर 1321
चमौली 1439
चंपावत 1644
हरिद्वार 1367
नैनीताल 1049
पौड़ी गढ़वाल 1487
पिथौरागढ़ 1729

रुद्रप्रयाग 1105
टीहरी गढ़वाल 1714
ऊधमसिंह नगर 1602

देहरादून इस बार भी सौ दिनों का रोजगार देने में प्रथम रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने पर फोकस रहेगा।

  • सुनील कुमार, डीडीओ, देहरादून

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: हरक सिंह रावत जी जुड़ी संपति कुर्क करने के ED के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,सागर मलिकसार:ईडी ने 20 जनवरी को श्रीमती पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट की 70 करोड़ की 101 बीघा भूमि की अनंतिम कुर्की के आदेश दिए थे। इसमें दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का संचालन होता है,विस्तार:नैनीताल हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जुड़ी संपत्ति को कुर्क करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आदेश पर रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने ईडी और अन्य पक्षकारों को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होगी

Mon Apr 7 , 2025
न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। ईडी ने 20 जनवरी को श्रीमती पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट की 70 करोड़ की 101 बीघा भूमि की अनंतिम कुर्की के आदेश दिए थे। इसमें दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का संचालन होता है ईडी का आरोप था कि ट्रस्ट का […]

You May Like

Breaking News

advertisement