उत्तराखंड: 12 घंटे बाद खाई से सुरक्षित निकली 2 साल की दिव्यांशी,

पौड़ी: फिक्र मत कर बंदे कलम कुदरत के हाथ है, लिखने वाले ने लिख दिया किस्मत तेरे साथ है। जी हां, ऐसी ही कुदरत और किस्मत का संयोग बीरोंखाल के सिमड़ी में हुए बस हादसे में देखने को मिला। यहां एक ओर 50 से अधिक बारातियों में 33 की मौत ही गयी। वहीं, कुदरत का ऐसा करिश्मा भी हुआ, जिसमें 2 साल की बच्ची अपनी मृत मां से लिपटी हुई मिली। इतना ही नहीं ये 2 साल की बच्ची हादसा होने के पूरे 12 घंटे तक अपनी मृत मां के सीने से लिपटी रही, जिसे देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गयी।

पौड़ी जिले के बीरोंखाल के सिमड़ी के पास बीती 4 अक्टूबर को हुए बस हादसे से पूरा उत्तराखंड गमगीन है। बारातियों से भरी बस के इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी लोग दुखी हैं। बस में 45 से अधिक लोग सवार थे। करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से बस के 33 लोग अकाल ही काल के गाल में समा गए। लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए वाहन दुर्घटना के 12 घंटे बाद एक दो साल की बच्ची अपनी मृत मां से लिपटी हुई मिली। वो भी सही सलामत।

जिसने भी इस मंजर को देखा वो इसे चमत्कार ही मान रहा है। बताया जा रहा है कि संदीप की बारात में उसके रिश्तेदार रसूलपुर कस्बे की गुड़िया देवी और उसकी दो साल की बेटी दिव्यांशी भी बस में सवार होकर गई थी। जिस समय यह दर्दनाक बस हादसा हुआ उस समय 2 साल की दिव्यांशी अपनी मां की गोद में ही थी। अचानक से बस अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मगर इतनी गहरी खाई में गिरने के बाद भी गुड़िया देवी ने अपनी मासूम बेटी को अपने से अलग नहीं होने दिया। उसकी बेटी अंतिम समय में भी अपनी मां की गोद में लिपटी हुई मिली।

रेस्क्यू के बाद बच्ची को सही सलामत उसके घर पर पहुंचा दिया गया है, जहां वह कुछ भी नहीं समझ पा रही और बार-बार केवल मां को ही याद कर रही है। लेकिन उस मासूम को यह नहीं पता कि उसकी मां ने अपने जान देकर उसकी जान बचाई है।

पौड़ी बस हादसे (Pauri bus accident) में मृतकों की संख्या बढ़कर 33 (33 people died in Pauri) हो गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 17 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है। घायल हुए 20 लोगों में से तीन ने कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) कर रहा है समाज के लिए सराहनीय कार्य : सुभाष आर्य

Thu Oct 6 , 2022
सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) कर रहा है समाज के लिए सराहनीय कार्य : सुभाष आर्य। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ट्रस्ट कर रहा है समाज में शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य इत्यादि क्षेत्रों में कार्य। कुरुक्षेत्र, 6 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) कुरुक्षेत्र जिला में समाज […]

You May Like

Breaking News

advertisement