उत्तराखंड: भाजपा राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया पौधरोपण,

वी वी न्यूज

देहरादून 27 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर हरिद्वार में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. श्री मदनमोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: चेन लूटने वाले 2 शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Sun Aug 27 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून, 27 अगस्त। डोईवाला थाना पुलिस ने चेन लूटने वाले 02 शातिर लूटेरो को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 20 अगस्त को विनोद सिंह रौथाण पुत्र मंगल सिंह निवासी सैनिक कालोनी लेन नं.-3 बालावाला देहरादून ने थाना डोईवाला मेतहरीर देते […]

You May Like

Breaking News

advertisement