उत्तराखंड: कांगेस विधायक के बेटा और बेटी भाजपा में शामिल,

हरिद्वार: हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक नेताओं के चल रहे दल बदल अभियान में कांग्रेस को आज बड़ा झटका है। भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और  उनकी बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हो गए हैं।

लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

बता दें कि जिला पंचायत की 44 में से 14 सीटें जीतने के बाद जोड़ तोड़ में जुटी भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। परिणाम आने के बाद से अभी तक 14 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के लिए समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन प्रकार की समितियां बनाई गई है। कोर कमेटी प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हरिद्वार जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल तथा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी के नाम शामिल हैं। जिला पंचायत चुनाव प्रबंधन के लिए भी समिति बनाई है, जिसमें कुलदीप कुमार, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान के नाम शामिल हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थानेसर के विकास पर खर्च किया जा चुका है करोड़ों का बजट : सुधा

Sun Oct 2 , 2022
थानेसर के विकास पर खर्च किया जा चुका है करोड़ों का बजट : सुधा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विधायक सुभाष सुधा ने उत्तराखंड भ्रातृ मंडल के धर्मशाला भवन का किया उद्घाटन।संस्था को 11 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा। कुरुक्षेत्र 2 अक्टूबर : विधायक […]

You May Like

Breaking News

advertisement