Uncategorized

उत्तराखंड देहरादून युवती की धारदार हथियार की हत्या

उत्तराखंड देहरादून
युवती की धारदार हथियार की हत्या,
सागर मलिक

दून के बिजी बाजार में युवती के मर्डर से सनसनी, अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश की प्रीति मर्डर का आरोपी भी गिरफ्तार

देहरादून/ऋषिकेश। एक सनसनीखेज घटना के तहत सोमवार की सुबह एक युवक ने दून के व्यस्तम बाजार में युवती की धारधार हथियार से हत्या कर दी। उधर, 31 जनवरी को ऋषिकेश की प्रीति के हत्यारे को पुलिस ने छुटमलपुर से गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया। घायल युवती को उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया । पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग में अनबन के चलते युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना सुबह 10 बजे के लगभग बताई जा रही है। युवती किसी दुकान में काम करती थी। इसी बीच, आरोपी आकाश ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया।

व्यापार मंडल की अपील

दो फरवरी को कोतवाली क्षेत्र में हुई युवती की हत्या की घटना में कतिपय लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की फोटो तथा वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जा रहा है, जिस पर युवती के परिजनों तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों/ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने की अपील पुलिस से की गई है।

अत: आमजन से अपील है कि घटना से सम्बन्धित फोटो/वीडियो को प्रचारित/प्रसारित कर किसी की भावनाओं को आहत न करें, यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भावनाओं को आहत करने अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के लिये उक्त फोटो/वीडियों को प्रचारित/प्रसारित किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

नाम/पता अभियुक्त
आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष

ऋषिकेश की प्रीति का हत्यारा गिरफ्तार

ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवाजी नगर में महिला की गोली मारकर हत्या के प्रकरण में अभियुक्त को पुलिस ने छुटमलपुर सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि
कोतवाली ऋषिकेश के तहत 31 जनवरी की रात में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवाजी नगर गली न0-11 में किराये पर रह रही एक महिला प्रीति की अभियुक्त द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।

दून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों की हत्या में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।

नाम/पता अभियुक्त

सुरेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार हाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel