उत्तराखंड देहरादून एन० एस० एस० सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ

एन० एस० एस० सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ,
सागर मलिक
आज दिनांक 02/02/2026 को राजकीय पालीटेक्निक विकासनगर की एन० एस० एस० ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथी ग्राम पंचायत लखनवाला के प्रधान श्री सुन्दर लाल जी के द्वारा किया गया। राजकीय पालीटेक्निक विकासनगर के कार्यक्रम अधिकारी श्री योगेश कुमार एवं श्री मुकेश चौहान द्वारा मुख्य अतिथी तथा प्रधानाचार्य रा० पा० विकासनगर श्री एस० पी० सचान का स्वागत फूल मालाओ के द्वारा किया गया तथा छात्र/छात्राओं को एन० एस० एस० के बारे में जानकारी दी गयी। इन सात दिनों की कार्ययोजना के बारे में एन० एस० एस० कार्यक्रम आधिकारी द्वारा जानकारी प्रदान की गयी जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, जल संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया। शिविर के प्रथम दिन स्वयसेवियो द्वारा एन० एस० एस० के लक्ष्य गीत की प्रस्तुती दी गयी, स्वागत गीत, रिया, प्रिया विष्ट तथा दामिनी (फार्मसी) की छात्राओं द्वारा गायन किया गया। इसके पश्चात ग्राम लखनवाला में सफाई अभियान चलाया गया।



