Uncategorized

उत्तराखंड देहरादूनशहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

उत्तराखंड देहरादून
शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई,
मनोज वाधवा
उत्तरांचल पंजाबी महासभा खटीमा ने आज शहीद दिवस के दिन शहीद भगत सिंह शाहिद सुखदेव शहीद राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, टनकपुर रोड स्थित निजी कार्यालय मे पंजाबी महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया पुष्प गुच्छ अर्पित कर याद किया, पंजाबी महासभा के कार्यकर्ताओं ने शहीदों की शहादत को याद कर आने वाली युवा पीढ़ी से उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने, एवं शहीदों के विचारों को जन जन तक पहुंचने का प्रण लिया, इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए पंजाबी महासभा के वरिष्ठ सदस्य संतोष मल्होत्रा ने कहा कि महान क्रांतिकारी भगत सिंहा एवं उनके साथियों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के सूत्रधार जनरल डायर जिसने निर्दोष हजारों मासूमों पर गोलियां चलाकर हत्या की थी ऐसे अंग्रेज सरकार के जनरल को मौत के घाट उतारकर जलियांवाला बाग में शहीद हिन्दुस्तानियों का बदला लिया, इंकलाब जिंदाबाद के नारे को बुलंद करते हुए आजादी के दीवाने शहीदों को 23 मार्च 1931 के दिन लाहौर जेल में फांसी पर लटका दिया गया था पूरा देश आज के दिन भारत माता की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीदों को याद कर रहा है, संचालन करते हुए पंजाबी महासभा के सचिव हरीश बत्रा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा खटीमा शहीद दिवस पर आज देश के वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित करती है इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव मनोज वाधवा, संरक्षक बाबूराम अरोरा अध्यक्ष विजय अरोड़ा संतोष मल्होत्रा ललित मोहन मारवाह जानू अरोरा कोषाध्यक्ष जितिन ग्रोवर, हर्ष बत्रा जतिन बत्रा राहुल अरोरा मोहित बत्रा सुधीर बत्रा सचिन विज उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel