उत्तराखंड: DPRO को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, विजिलेंस टीम द्वारा,

वी वी न्यूज

ऊधमसिंह नगर : उधमसिंह नगर के जिला पंचायत राज अधिकारी को ठेकेदार से उपकरणों की सप्लाई और कार्यों के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस की टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को रुद्रपुर स्थित एक मॉल से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के एक ठेकेदार ने रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित रिंकू सिंह (ठेकेदार) ने बताया था कि उसके द्वारा की गई उपकरणों की सप्लाई और कार्यों के भुगतान के एवज में डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

विजिलेंस की टीम ने मामले का संज्ञान लिया तो शिकायत सही मिली। जिसके बाद टीम ने डीपीआरओ को रंगे हाथ पकड़ने की रणनीति तैयार की।

निरीक्षक ललिता पांडे के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। बीते गुरुवार को रिंकू सिंह (ठेकेदार) ने डीपीआरओ को नैनीताल रोड में स्थित एक मॉल में बुलाया था।

मॉल में पार्किंग के पास डीपीआरओ ने ठेकेदार से एक लाख रुपए मांगे तो विजिलेंस की टीम ने आरोपित रमेश चंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से महाराजगंज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

विजिलेंस की टीम डीपीआरओ को लेकर रुद्रपुर स्थित उसके आवास पर पहुंची। मौके से टीम ने 25.71 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की।

जानकारी के अनुसार एसपी मीणा ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शुक्रवार को आरोपित को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट नैनीताल में पेश किया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਪੀੜ੍ਹਤ ਨੂੰ 3,00,000/- ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਜਾਰੀ

Fri Aug 25 , 2023
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਪੀੜ੍ਹਤ ਨੂੰ 3,00,000/- ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਜਾਰੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 25 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਮਾਨਯੋਗ ਮੈਂਬਰ ਸਕੱਤਰ, ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਐੱਸ.ਏ.ਐੱਸ. ਨਗਰ (ਮੋਹਾਲੀ) ਜੀਆਂ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਸ਼੍ਰੀ ਵੀਰਇੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ, ਮਾਨਯੋਗ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨਜ਼ ਜੱਜ-ਸਹਿਤ-ਚੇਅਰਮੈਨ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, […]

You May Like

Breaking News

advertisement