उत्तराखंड: डॉ बलवीर सिंह जी की 48 वी सालाना बरसी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई,

डॉ. बलबीर सिंह जी की 48वीं सालाना बरसी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के उपकुलपति प्रोफेसर अरविंद जी की सरपरस्ती में डॉक्टर बलबीर सिंह साहित्य केंद्र देहरादून की ओर से डॉक्टर बलबीर सिंह जी की 48वीं सालाना बरसी का समागम दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को डॉ बलबीर सिंह साहित्य केंद्र देहरादून में आयोजित किया गया प्रोग्राम का आरंभ सुखमनी साहिब के पाठ के साथ किया गया उपरांत भाई कंवरपाल सिंह जी द्वारा भाव विभोर गुरबाणी कीर्तन किया गया इस अवसर पर करवाए गए यादगारी भाषण में गुरु के बाग के मोर्चे एवं साका पंजा साहिब के विषय में जानकारी देते हुए स सिमरजीत सिंह मीत सेक्रेटरी एस जी पी सी अमृतसर ने मोर्चा लगाने के कारणों , सिखों द्वारा गुरुद्वारा साहिब के प्रबंध के सुधार हित की गई कुर्बानियों एवं मोर्चे की सफलता के विषय में खोज भरपूर तथ्य पेश किए साका पंजा साहिब की दुखद घटनाओं का भावपूर्ण जिक्र किया। इस अवसर पर बाल साहित्य के प्रसिद्ध लेखक कमलजीत नीलों ने भी श्रोताओं के सम्मुख अपने विचार प्रस्तुत किए एवं स दविंदर सिंह बिंद्रा ने देहरादून की संगत की ओर से डॉ बलवीर सिंह जी को श्रद्धा के फूल अर्पण किए। इस प्रोग्राम पर विशेष तौर से पहुंचे श्रीमान संत जोध सिंह ऋषिकेश, पंजाबी यूनिवर्सिटी के डीन रिसर्च डॉक्टर मनजीत सिंह पातड़, सरदार दविंद्र सिंह मान, डॉक्टर परमवीर सिंह, सरदार सिमरजीत सिंह की ओर से पंचवटी संदेश जनरल का लोक अंक अर्पण किया गया। अंत में यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टर मनजीत सिंह पातड़ ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉक्टर हिम्मत सिंह, डा कुलविंदर सिंह, डॉ सी पी कंबोज, डॉक्टर गोविंल, श्वेता राय तलवार, ब्रिगेडियर बहल, बरजिंदर पाल सिंह, अमरदीप सिंह सिंगापुर, अंबर खरबंदा, अमरजीत सिंह रेस कोर्स ने विशेष तौर पर शिरकत की। डॉक्टर परमवीर सिंह द्वारा इस प्रोग्राम को बहुत ही सुंदर तरीके से संचालित किया गया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: महिला शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन योजना के पुनः बहाली हेतु शांतिमार्च का आयोजन किया गया

Sun Oct 2 , 2022
महिला शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन योजना के पुनः बहाली हेतु शांतिमार्च का आयोजन किया गयापुरानी पेंशन के पक्ष में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वन पर गाँधी की जयंती के अवसर पर दिनाँक 2 अक्टूबर 2022 को पुरानी पेंशन बहाली के लिए महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement