उत्तराखंड: युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप,अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल,

काशीपुर : विवाहिता ने युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने कहा उसका अपने पति से कुछ समय पूर्व मनमुटाव हो गया था‌।

जिसके चलते वह अपने मायके में ही रह रही थी। उसके पिता की गिरीताल के पास एक चाय की दुकान है। जहां वह भी उनका हाथ बंटा देती थी। बताया एक दिन यूपी के ग्राम बिलावाला, भगतपुर निवासी मोंटी शर्मा पुत्र होरी लाल शर्मा दुकान पर आया और खुद को फौजी बता कर उसको भी सेना में भर्ती कराने की बात कहने लगा।

कहा इसके बाद अक्सर मोंटी उसकी दुकान पर आता जाता रहता था। जिस पर दोनों में आपस में दोस्ती हो गई। बताया 18 अगस्त को उसे मुरादाबाद स्थित स्कूल से अपनी मार्कशीट लेने जाना था। इस पर मोंटी उसे बाइक में मुरादाबाद ले गया। आरोप है कि वापस लौटते समय उसने अपने बैग से निकालकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसके बाद वह उसे एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। जिसके बाद वह उसके साथ आए दिन वीडियो वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड रोडवेज में 70 ड्राइवर और कंडक्टरो को जबरन नौकरी से हटना तय,

Mon Oct 3 , 2022
देहरादून: उत्तराखंड से दिल्ली, यूपी- हरियाणा सहित पड़ोसी राज्याें के लिए चलनी वाली रोडवेज बसों के संचालन में दिक्कत आ सकती है।रोडवेज में 70 ड्राइवर-कंडक्टरों का नौकरी से हटना तय हो गया है। प्रबंधन ने सभी को जबरन रिटायर का नोटिस थमा दिया है। कर्मचारियों को 90 को दिन बाद सेवानिवृत्त समझा […]

You May Like

Breaking News

advertisement