उत्तराखंड: देहरादून से श्री नगर की उड़ान पर एक अप्रैल से लगा ब्रेक,भुवनेश्वर के लिए की जा रही संचालित

उत्तराखंड: देहरादून से श्री नगर की उड़ान पर एक अप्रैल से लगा ब्रेक,भुवनेश्वर के लिए की जा रही संचालित,
सागर मलिक

इंडिगो ने छह फरवरी से भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के लिए अपनी फ्लाइट को शुरू किया था। कंपनी ने समर शेड्यूल में इस उड़ान को फिलहाल श्रीनगर के लिए बंद कर दिया है।

बीते छह फरवरी से देहरादून से श्रीनगर के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान भर रही विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट पर एक अप्रैल से फिलहाल ब्रेक लग गया है। जबकि कंपनी की भुवनेश्वर वाली फ्लाइट अपने शेड्यूल के हिसाब से उड़ान भर रही है,

विमानन कंपनी इंडिगो ने छह फरवरी से भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के लिए अपनी फ्लाइट को शुरू किया था। यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान भरती थी। यह पहला मौका था जब इंडिगो की उड़ान एक दिन में एक ही फ्लाइट से देहरादून से दो शहरों को सीधे जोड़ रही थी

लेकिन कंपनी ने समर शेड्यूल में इस उड़ान को फिलहाल श्रीनगर के लिए बंद कर दिया है। जबकि देहरादून-भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट उड़ान भर रही है। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि इस उड़ान को सिर्फ विंटर शेड्यूल के लिए शुरू किया गया था। फिलहाल समर शेड्यूल में इस उड़ान को बंद कर दिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग में "दीवानगी या सिंडीकेट" चंद मिनटों में हजारों टिकट बुक, जांच की मांग

Fri Apr 11 , 2025
केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग में “दीवानगी या सिंडीकेट” चंद मिनटों में हजारों टिकट बुक, जांच की मांग,सागर मलिक आईआरसीटीसी के आंकड़ों के मुताबिक, टिकट विंडो खुलने के चंद मिनटों के भीतर सात हजार से अधिक टिकट बुक हो गए केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग शुरू […]

You May Like

advertisement