उत्तराखंड: बाइक सवार सैन्य कर्मी को स्कूल बस ने मारी टक्कर, मौत,

सागर मलिक

खबर उत्तराखंड से जहाँ कानिया चौराहे पर स्कूल बस ने बाइक सवार सैन्य कर्मी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया।

आपको बता दें की 24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक से घर की ओर आ रहा था। जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचाते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर खंभे से जा टकराया।

वहीं सैन्य कर्मी को आसपास के लोगों ने रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सैन्य कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर घर आया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फिरोजपुर की ओर से सर्वसम्मति से चुने गए 09 एग्जीक्यूटिव मेंबर जिसमें 02 लड़कियां भी-आशीष शर्मा</em>

Fri Dec 9 , 2022
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फिरोजपुर की ओर से सर्वसम्मति से चुने गए 09 एग्जीक्यूटिव मेंबर जिसमें 02 लड़कियां भी-आशीष शर्मा फिरोजपुर 09 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= डिस्ट्रिक्ट फिरोजपुर बार एसोसिएशन का चुनाव आज श्री आशीष शर्मा रिटर्निंग ऑफीसर-कम- सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से 09 एग्जैक्टव मेंबरों […]

You May Like

Breaking News

advertisement