उत्तराखंड: पुलिस जनता के करीब आए, जमीन के विवादों से दूरी बनाए, सीएम धामी

सागर मलिक

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस जनता के करीब आए। उनसे मित्रवत व्यवहार रखे और जमीन के विवादों में लिप्त न हो। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि कोई पुलिसकर्मी जमीन सहित अन्य अवैध प्रकरणों में लिप्त मिले तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। ये बातें उन्होंने पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही,

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड की पहचान शांतिपूर्ण राज्य है। इसे अपराधी सुरक्षित पनाहगाह न समझें। सीएम ने पुलिस विभाग को राज्य में गैर कानूनी तौर पर रहने वाले विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ऐसे घुसपैठियों को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। करीब तीन घंटे चली मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक से लेकर सभी एसपी-एसएसपी तक से अपडेट लिया और कई अधिकारियों के पेच भी कसे।

सीएम ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि राज्यवासियों का भरोसा बनाए रखना पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। सीएम ने निर्देश दिए कि पुलिस अपनी कार्य संस्कृति में जरूरी बदलाव कर जनता से संवाद बनाए। सभी एसएसपी व एसपी को थानों में जनसुनवाई के निर्देश दिए, ताकि आम आदमी को तत्काल न्याय मिल सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: धामी सरकार का सख़्त आदेश, उत्तराखंड में अवैध घुसपेठिया पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat Apr 19 , 2025
देहरादून: धामी सरकार का सख़्त आदेश, उत्तराखंड में अवैध घुसपेठिया पर होगी कड़ी कार्रवाई,सागर मलिक *फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर उत्तराखंड में रह रहे विदेशी घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को राज्य में गैर कानूनी तौर पर फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर उत्तराखंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement