उत्तराखंड: सतपाल महाराज के भाई- भाभी और सीएम धामी की नई कमेस्ट्री,

देहरादून: कल अक्षय तृतीया को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोलें गये। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा और यमुना की पूजा अर्चना के बाद दर्शन भी किए चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया से ही शुरू होती है।

कल सबसे रोचक बात यह रही उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जो कि लगातार चार धाम यात्रा शुरू होने को लेकर बयान पर बयान दे रहे थे। वह कपाट खुलने के अवसर पर नहीं पहुंचे। इससे इधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे मजेदार बात यह रही कि इस पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के भाई और भाभी भोले महाराज और मंगला माता उपस्थित रहे।

पूरी दुनिया जानती है कि सतपाल महाराज के परिवार और भोले महाराज के परिवार में 36 का आंकड़ा है। इसके बावजूद अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की इस बात को जानते हुए भी पुष्कर सिंह धामी का भोले महाराज और माता मंगला के साथ इस प्रकार शामिल होना एक नई चर्चा को जन्म दिया कि आने वाले वक्त में पुष्कर सिंह धामी और सतपाल महाराज के बीच क्या क्या संभव है।

देखना है कि कल की यह नई केमिस्ट्री उत्तराखंड की राजनीति में क्या गुल खिलाती है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो किया जाएगा विचार, सीएम धामी,

Wed May 4 , 2022
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रियों की हाल में शासन की ओर से तय की गई 38 हजार की सीमा को बढ़ाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसी कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक […]

You May Like

advertisement