उत्तराखंड: शैलेन्द्र कुमार नगर अध्यक्ष और सचिन गुप्ता महामंत्री नियुक्त हुए,

जफर अंसारी

लालकुआं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की लालकुआं नगर इकाई का गठन किया गया है जिसमें पत्रकार शैलेंद्र कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया है। बताते चलें कि एनयूजे (आई) प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ा के दिशा निर्देश पर कुमाऊं मंडल से लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है साथ ही नगर इकाइयों का भी गठन किया गया है जिसके तहत लालकुआं नगर इकाई की जिम्मेदारी बतौर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह और महामंत्री सचिन गुप्ता को सौंपी गई है। अब इनके द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का शैलेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को महामंत्री मनोनीत होने पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इधर नव मनोनीत अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह एवं सचिन गुप्ता ने बताया है कि जल्द ही जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में लालकुआं नगर इकाई का विस्तार किया जाएगा साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेहनत भी की जाएगी। दोनों ने अध्यक्ष एवं महामंत्री मनोनीत होने पर एनयूजे (आई) के शीर्ष पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवार से कला कीर्ति भवन में लगेगा दस दिवसीय गांधी शिल्प मेला, देशभर से 100 शिल्पकार लगाएंगे प्रदर्शनी

Thu Feb 23 , 2023
सोमवार से कला कीर्ति भवन में लगेगा दस दिवसीय गांधी शिल्प मेला, देशभर से 100 शिल्पकार लगाएंगे प्रदर्शनी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वस्त्र मंत्रालय के सौजन्य से कला कीर्ति भवन में लगेगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी। कुरुक्षेत्र : हस्त शिल्प विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement