उत्तराखंड: स्मैक तस्कर को 16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया,

जफर अंसारी

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल”* द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। आदेश के क्रम में नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के दौरान डॉ० जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल, नोडल अधिकारी ए०एन०टी०एफ०, नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा व उप निरीक्षक बलवंत कंबोज जिला ए०एन०टी०एफ की टीम ने *रकसिया पुल के पास दमुआदूंगा थाना काठगोदाम से चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्मैककी तस्करी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

अभियुक्त 1. चंद्र मोहन साह के कब्जे से 16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उसके विरूद्ध थाना काठगोदाम में 8/21एनडीपीएस एक्ट* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ अभियुक्त- पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक बहेड़ी फाटक पर एक व्यक्ति मिलता है जिससे मैं खरीद कर लाता हूं जिसे मैं काठगोदाम तथा मुखानी क्षेत्र में बेचता हू। अभियुक्त से अन्य स्मैक तस्करों की भी जानकारी की जा रही है|

अभियुक्तो का नाम व पता/ विवरण:–1. चंद्र मोहन शाह पुत्र ललित मोहन शाह निवासी जवाहर ज्योति शिवपुरी दमुआदूंगा थाना काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 35 वर्ष
गिरफ्तारी टीम-

  1. उप निरीक्षक महेंद्र राज सिंह थाना काठगोदाम 2.कानि0 988cp अरविंद कार्की ए एन टी एफ
    2.कानि0 905cpअमनदीप सिंह एएनटीएफ
    3.काo 554cp राजेंद्र जोशी एएनटीएफ 4. का0 203cp बसंत कुमार थाना काठगोदाम

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा,

Fri Jan 5 , 2024
वी वी न्यूज हल्द्वानी : उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्टाचार रोकथाम को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, आज ही दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर ब्लॉक के जे0ई0 मनरेगा कार्यों के एवज में 10,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान […]

You May Like

advertisement