उत्तराखंड: इस सड़क पर 40 से ज्यादा स्पीड में नही चला सकेंगे गाड़ी,

वी वी न्यूज

डोईवाला: दूधली-डोईवाला सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने कदम उठा लिया है। सड़क पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई है।

दुधली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लिखित शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि सड़क पर वाहन अधिक गति से चलते है। जिस कारण दुर्घटना हो रही है व बहुत से लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

एडवोकेट अजय ने बताया कि यातायात निरीक्षक देहरादून की ओर से एक पत्र मिला है। जिसमें कहा गया है कि दूधली- डोईवाला सड़क पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इस सड़क पर वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तय कर दी गई है। गति सीमा सूचना बोर्ड लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द लोक निर्माण विभाग की ओर से बोर्ड लगा दिए जाएंगे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूड़की सब्जी मंडी में फैली गंदगी को लेकर अधिकारियों और राजनेताओं को घेरा,

Sat Jan 20 , 2024
अरशद हुसैन रूड़की की सब्ज़ी मंडी में फैली गंदगी को लेकर उत्तराखंड की बेटी भावना पाण्डेय ने रूड़की नगर निगम के अधिकारियों के साथ साथ विधायक और सांसद को घेरे में लेते हुए कहा कि जो भाजपा के नेता आजकल रामराज्य लाने की बात करते है वह रूड़की की सब्ज़ी […]

You May Like

advertisement