हज यात्रियों का टीकाकरण कैम्प आज यह दस्तावेज आजमीन साथ लेकर आएं

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलेभर के हज यात्रियों की सहूलियत के लिए टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से बिहारीपुर पुलिस चौकी के निकट स्थित खलील हॉयर सेकेंडरी स्कूल में लगेगा। हज यात्रियों को यह दस्तावेज साथ लाने होंगे। हज फॉर्म की कॉपी,पासपोर्ट नम्बर,ब्लड ग्रुप अपना,दो पासपोर्ट साइज फोटो,आधार कार्ड की फोटोस्टेड,मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस प्रमाणपत्र की छायाप्रति लेकर पहुंचना होगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इंद्रसेन सरोज ने बताया कि हजयात्री समय शिविर में पहुँचे।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी ने हज यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि महिला हज यात्रियों से कहा गया है कि टीकाकरण के वक्त दिक्कत से बचने के लिए ढीली आस्तीन के कपड़े पहनकर आएं। जो आजमीन अपने वाहन से आये वो अपना वाहन इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में खड़ा करें।सड़क पर कोई भी वाहन न लगाएं। हज सफर में सहूलियत के लिये काम आने वाली जानकारियों को जाने और हज के पाँच दिनों के अरकान को आसानी के साथ सीखे ताकि हज का फ़र्ज़ अदा हो सके।बहेड़ी और आसपास के आजमीन से भी इसी शिविर में टीकाकरण कराने के लिए कहा गया है। बरेली जिले से इस साल 695 हज यात्रियों का टीकाकरण होना है।डीएमओऑफिस के कनिष्ठ सहायक राशिद हुसैन ने कहा कि हजयात्री शिविर में अपनी मेडिकलबुक ठीक और साफ से भरे।



