गुरुवार को भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेंगी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं

गुरुवार को भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेंगी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं

  • पूर्णिया जिले के के. नगर प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सेवाओं का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

पूर्णिया, 02 फरवरी

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए प्रत्येक हफ्ते बुधवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र व कुछ चयनित केंद्रों पर ग्रामीण/शहरी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (भीएचएसएनडी) का आयोजन किया जाता है। राज्यस्तरीय अंतर्विभागीय टीम एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा विभिन्न जिलों में समुदाय स्तर पर भीएचएसएनडी कार्यक्रम के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन के बाद इसमें बदलाव का निर्णय लिया गया है। इसके तहत नियमित टीकाकरण के लिए प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को यथावत रखते हुए समुदाय स्तर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य टीकाकरण हेतु चयनित केंद्रों पर गुरुवार को भी भीएचएसएनडी से सम्बंधित सेवाओं का लाभ दिया जाएगा । इस क्रम में पूर्णिया जिला के के. नगर प्रखंड में चलाए जा रहे सी-सैम प्रोग्राम के साथ ही प्रत्येक गुरुवार को भीएचएसएनडी कार्यक्रम के संचालन का लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
02 फरवरी (गुरुवार) को इस अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी द्वारा के.नगर प्रखंड के गोकुलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को पूर्व से आयोजित नियमित टीकाकरण के अतिरिक्त प्रत्येक गुरुवार को दो माह में एक बार आंगनबाड़ी केंद्रों व अन्य चयनित क्षेत्रों में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
यूनिसेफ कंसल्टेंट शिवशेखर आनंद ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम को भीएचएसएनडी पायलट प्रोजेक्ट से सम्बंधित सूक्ष्म कार्ययोजना आगामी चार महीने तक संपादित किए जाने के पश्चात समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सम्बंधित प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। इसके बेहतर परिणाम को देखते हुए इसे अन्य जिले में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी स्तर पर टीम गठित कर सघन अनुश्रवण व परीक्षण किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य उपकेन्द्र/हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में कार्यरत सीएचओ को दिया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के दौरान नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक का आयोजन कर इसके सफल संचालन के लिए आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਲਈ ਠੋਸ ਯੋਜਨਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਸਵੈ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਡਾ. ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ

Thu Feb 2 , 2023
ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਲਈ ਠੋਸ ਯੋਜਨਾਬੰਦੀ ਅਤੇ ਸਵੈ ਅਨੁਸ਼ਾਸਨ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਡਾ. ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 02 ਫਰਵਰੀ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਡਾਕਟਰ ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਅਤੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਅਵਾਰਡੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਆਪਣੇ ਅਨੁਭਵ ਅਨੁਸਾਰ ਲਿਖਦੇ ਹਨ ਕਿ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਦੋਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਤਨਾਅ ਦਿਨ-ਬ-ਦਿਨ ਵੱੱਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ।ਪ੍ਰੀਖਿਆ […]

You May Like

Breaking News

advertisement