श्री ब्राह्मण सभा को परशुराम वाटिका के लिए अलॉट पार्क में बीज दीं सब्जियां

श्री ब्राह्मण सभा को परशुराम वाटिका के लिए अलॉट पार्क में बीज दीं सब्जियां

प्रशासन की नाक तले हो रहे हैं अवैध कब्जे:हरिराम खिंदड़ी

फिरोजपुर, 12 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

पंजाब सरकार द्वारा श्री ब्राह्मण सभा को परशुराम वाटिका के लिए अलॉट की गई भूमि पर अवैध कब्जाधारियों ने सब्जियां बीज अपना कब्जा जमा लिया है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस भूमि पर अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा किए जाने की पहले भी कोशिशें हो चुकी हैं और इस संबंध में संबंधित संस्था द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर कौंसल को लिखित रूप में सूचना दी जा चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन की नाक तले अवैध कब्जाधारियों के हौंसले बुलंद हैं।  श्री ब्राह्मण सभा ने एक बार पुन: सिवल व पुलिस अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई है कि अवैध कब्जाधारियों की लगातार बढ़ रही गतीविधियों पर रोक लगाई जाए। अन्यथा सभा अधिकारियों के कार्यालयों के समक्ष पक्के धरने लगाने पर मजबूर होगी। सभा के पदाधिकारियों हरी राम खिंदड़ी, मनीश शर्मा, अमित शर्मा ने बताया कि अगर प्रशासन कुंभकर्णी नींद से ना जागा तो सभा अपने अधिकार की प्राप्ति के लिए कड़ा संघर्ष करेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>मानवता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर में स्पष्ट दृष्टि के तहत 35 विद्यार्थियों को मुफ्त में किए गए चश्मे वितरण</em>

Sat Nov 12 , 2022
मानवता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर में स्पष्ट दृष्टि के तहत 35 विद्यार्थियों को मुफ्त में किए गए चश्मे वितरण फिरोजपुर 12 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- फिरोज़पुर शहर में स्थित मानवता पब्लिक सीनीयर सेंकेडरी स्कूल में विघार्थियों के लिए स्कूल की प्रिंसिपल सपना धवन और मैनेजमेंट कमेटी ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement