कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा को मिला महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/अमित) 20 फरवरी : लोकभवन हरियाणा की ओर से जारी अधिसूचना में प्रो. असीम कुमार घोष, राज्यपाल हरियाणा एवं कुलाधिपति, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण आदेश करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह आदेश 21 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा और नियमित कुलगुरु की नियुक्ति होने तक लागू रहेगा।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उनको महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का कुलगुरु पद का कार्यभार सौंपा है यह उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे एमडीयू विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान उन्नयन और प्रशासनिक पारदर्शिता को और सुदृढ़ करने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को नैक द्वारा सर्वाेच्च ए++ ग्रेड प्राप्त हुआ तथा पूरे भारत में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 को सर्वप्रथम प्रभावी रूप से लागू करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने खेल, शोध, पेटेंट, नवाचार एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। उनके मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा को एमडीयू का अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी गई। विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने प्रो. सोमनाथ सचदेवा को अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, प्रो. भगवान सिंह चौधरी, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. अनिता दुआ, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. प्रीति जैन, प्रो. अवनीश वर्मा, प्रो. विवेक चावला, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. प्रदीप मित्तल, प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. आबिद अली, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. चेतन शर्मा, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर, मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपराध से दूरी बनाकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं : नवीन जिन्दल

Sat Feb 21 , 2026
जिला कारागार में ‘केपीपीएल’ का एग्जीबिशन मैच द्वारा किया गया आगाज।सांसद नवीन जिन्दल ने वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया, बंदियों को कानूनी सहायता का आश्वासन। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 20 फरवरी : जिला कारागार एवं सुधार गृह में आज एक नई सकारात्मक पहल की शुरुआत हुई, जब नवीन जिन्दल फाउंडेशन […]

You May Like

Breaking News

advertisement