पिंजौर रेलवे फाटक लेन कार्य रुकने पर विस अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

पिंजौर रेलवे फाटक लेन कार्य रुकने पर विस अध्यक्ष ने लिया संज्ञान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अधिकारियों के साथ की बैठक, फाइल की टाइमलाइन मांगी, बुधवार को करेंगे साइट का दौरा।

चंडीगढ़, 23 जनवरी :
कालका-पिंजौर रेलवे फाटक पर बन रहे आरयूबी के साथ लगते सर्विस लेन का कार्य रुकने पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस कार्य प्रगति की समीक्षा के लिए उन्होंने मंगलवार को लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती भी मौजूद रहे।
विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अधिकारियों से पूछा कि आरयूबी के साथ लगते सर्विस लेन किन कारणों से बाधित हुआ। इस पर अधिकारियों ने जानकारी दी अंबाला स्थित वन विभाग के मुख्य संरक्षक से पेड़ काटने की अनुमति लेने में समय लगा है। इस पर विस अध्यक्ष ने इस संबंध में फाइल की टाइमलाइन मांगी। इसके साथ ही विस अध्यक्ष ने बुधवार को पिंजौर पहुंच साइट का मुआयना करेंगे।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि खनन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पर विस अध्यक्ष ने खनन विभाग के अधिकारियों को भी जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के.सी. मीणा, हरियाणा वन विभाग के सचिव डॉ. टी.आर. सिंह, जिला वन अधिकारी बी.एस. राघव, रेंज ऑफिसर राजा राम सिंह, पीडब्ल्यूडी एंड बी आर के मुख्य अभियंता राजीव यादव, एसई अभिषेक जटियान आदि मौजूद रहे।
कालका-पिंजौर रेलवे फाटक पर बन रहे आरयूबी की प्रगति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई बैठक में अधिकारियों से जवाबतलब करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर तहसील के कई गांव में हुआ प्राण प्रतिष्ठा

Wed Jan 24 , 2024
मेहनगर तहसील के कई गांव में हुआ प्राण प्रतिष्ठा मेहनगर आजमगढ़। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु राम जी के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया गया वही मेहनगर कस्बे सहित कई गांव में लोगो ने प्राण प्रतिष्ठा की जिसमे मेहनगर प्रभा पोखरा पर बृजेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में विश्वकर्मा […]

You May Like

advertisement