
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा रात्रि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो0 अयान पुत्र इजाज हुसैन निवासी मो0 सराय गरीब नमाज मस्जिद थाना फतेहगंज पश्चिमी ,बरेली को 11 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 267/2025 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


