निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विजय उत्सव

,निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विजय उत्सव।

रिपोर्टर, ज़फर अंसारी

स्थान, लालकुआँ

,बीते दिनों उत्तराखंड में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर भाजपा उत्साहित है भाजपा ने 11 सीटों में से 10 पर जीत दर्ज की है। वही नगर पालिका परिषद सहित एवं नगर पंचायतों में भी बड़ी जीत भाजपा को मिली है।‌जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इधर लालकुआँ के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर निकाय चुनाव में जीते सभी प्रत्याशियों सहित सूबे के मुख्यमंत्री को बधाई दी है।
इस मौके पर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनप्रिय योजनाएं और भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों ने इस विजय का मार्ग प्रशस्त किया है। चुनावों का परिणाम ये प्रमाणित करता है। सारा प्रदेश अब भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार कर चुका है क्योंकि जनता को मालूम है कि विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी छोटी सरकार को चुना है जो प्रदेश के विकास के कार्या में तेजी देगी उन्होंने कहा कि अब विजयी प्रत्याशियों को जनता के कार्या पर खरा उतरने का समय है। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग कार्य कर्म, बसंत पंचमी का किया गया आयोजन

Sun Feb 2 , 2025
दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से साप्ताहिक सत्संग कार्य कर्म, बसंत पंचमी का किया गया आयोजन फिरोजपुर 02 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= दिव्य ज्योति जागृति संस्थान फिरोजपुर की ओर से साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम वसंत पंचमी के विषय पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्व श्री आशुतोष महाराज […]

You May Like

Breaking News

advertisement