पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का किया गया उद्घघाटन

यशपाल सिंह की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का किया गया उद्घघाटन

श्रीमान् जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलिया श्री अमित पाल सिंह को पुष्प गुच्छ देकर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा स्वागत किया गया ।

आज दिनांक-21.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया । उक्त उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान् जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलिया श्री अमित पाल सिंह जी का स्वागत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा किया गया । स्वागत के दौरान मा0 मुख्य अतिथि महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया । इसी क्रम में श्री अमित पाल सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलिया के कर कमलों द्वारा नयें वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का फीता काटकर उद्घघाटन/ शुभारम्भ किया गया ।
इस अवसर पर श्री ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बलिया, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री गौरव कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक अभियोजन, प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र यादव व पुलिस एवं अभियोन विभाग के अन्य अधि0/ कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
नोट- उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग के अधि0/ कर्मचारीगणों का मा0 न्यायालय में बयान दर्ज कराने हेतु सम्मन साक्षी प्राप्त होने पर अन्य जनपदों में परमिशन लेकर जाना पड़ता था जिससे मा0 न्यायालय में सभी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, तथा महत्वपूर्ण ड्यूटी में व्यस्तता के कारण कई बार पुलिस कर्मी अपना बयान दर्ज नहीं करा पाते थे जिससे मुकदमों का निस्तारण करने में काफी समय लग जाता था तथा पुलिसकर्मियों को भी पूर्व में नियुक्त रहे जनपदों में करीब 200-500 किमी0 की दूरी तय करके साक्ष्य देने हेतु जाना पड़ता था इस सभी समस्याओं का निराकरण करते हुए मुख्यालय द्वारा जारी ई-साक्ष्य कराने के निर्देश के क्रम में आज दिनांक-21.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद बलिया द्वारा उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया । अब सभी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी का साक्ष्य किसी भी जनपद के किसी भी न्यायालय में हो तो वह आसानी से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में उपस्थित होकर ई-साक्ष्य के माध्यम से अपना बयान दे सकेंगे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव ने 58 गुमशुदा मोबाइल को किये बरामद

Wed Jan 22 , 2025
यशपाल सिंह की रिपोर्ट सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव ने 58 गुमशुदा मोबाइल को किये बरामद पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद बलिया के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन के गुम हुए मोबाइलों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक […]

You May Like

advertisement