विधान सभा ने मनाया पराक्रम दिवस,विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने एमएलए हॉस्टल के पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

विधान सभा ने मनाया पराक्रम दिवस,विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने एमएलए हॉस्टल के पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 23 जनवरी :
हरियाणा विधान सभा की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को पराक्रम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधायकों के साथ सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल के पास पार्क में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक अद्वितीय नेता थे। उन्होंने भारत माता को ब्रिटिश शासन के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए बेमिसाल संघर्ष किया। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जयन्ती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाना शुरू किया है। नेताजी सच्चे अर्थों में पराक्रमी स्वाधीनता सेनानी थे। उन्होंने ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ का नारा दिया। इस नारे ने देश भर के युवाओं में आजादी की भावना को तीव्र किया। उन्होंने न केवल भारत की धरती पर बल्कि विश्वभर में देश की आजादी की मसाल जलाई थी। आज़ाद हिंद फौज के बल पर विदेशी शासन की नींव हिला दी और अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा था।
गुप्ता ने कहा कि आज हम नेताजी के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका जीवन शुरू से ही भारत माता की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नेताजी स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं से बहुत प्रेरित थे और उन्हीं का अनुसरण करते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को ब्रिटिश शासन के चंगुल से मुक्त करने और भारत को ‘पूर्ण स्वराज’ का दर्जा देने के संकल्प के साथ देश की सेवा करने के लिए समर्पित कर दिया। यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम नेताजी द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान हेतु उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें। गुप्ता ने राष्ट्र के युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के जीवन से देशप्रेम और देश सेवा की प्रेरणा लें।
विस अध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन हमें नेताजी के साथ-साथ उन लाखों महान शहीदों को भी याद करना चाहिए जिन्होंने भारत माता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा, सीमा त्रिखा एवं विधान सभा के अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे।
चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्टल के पार्क में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ भगवान श्री राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर हर्षोल्लास से कार्यक्रम

Tue Jan 23 , 2024
प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ भगवान श्री राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर हर्षोल्लास से कार्यक्रम। संवाददाता – गीतिका बंसल।छाया – धर्मचंद वर्मा प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती। कुरुक्षेत्र, 23 जनवरी : अयोध्या मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा […]

You May Like

advertisement