8 वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पंजाब के विहान कालड़ा और तमिलनाडु की सुदर्शना प्रथम रहे

8 वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पंजाब के विहान कालड़ा और तमिलनाडु की सुदर्शना प्रथम रहे।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

8 वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

कुरुक्षेत्र, 28 अगस्त : कुरुक्षेत्र में चल रही 8 वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर जग ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। गीता ज्ञान संस्थान से स्वामी ज्ञानानंद महाराज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन अवसर हरियाणा कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश कालड़ा और अनूप सिंह सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि महंत राजेंद्र पुरी का धन्यवाद किया। प्रतियोगिता में कराटे एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक से मिली जानकारी सब यूथ में 6 से 7 वर्ष आयु वर्ग में पंजाब के विहान कालड़ा और तमिलनाडु की सुदर्शना प्रथम रहे। 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में तमिलनाडु से हरी सर्वेश और तमिलनाडु की आर.ओधिका प्रथम रहे। 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग में तमिल नाडु के मोहम्मद अभिनाश और तमिलनाडु के आशिमथा अरुण प्रथम रहे। जबकि 12 से 13 वर्ष आयु वर्ग में वेस्ट बंगाल के अनुभव चक्रवर्ती और उत्तर प्रदेश की संजना ने प्रथम स्थान हासिल किया। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग में तमिलनाडु के याहुल किशोर और हरियाणा से मान्य जोशी प्रथम रही। 16 से 17 वर्ष आयु वर्ग में तमिलनाडु के एस. शियासूरिया और हरियाणा से दीपा प्रथम रहे। इन के अलावा भार वर्ग में 53 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की मलिका पांडे प्रथम रही। 61 किलोग्राम में हरियाणा की पलक प्रथम, 68 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की भूविका प्रथम रही। जबकि 35 किलोग्राम भारवर्ग में कर्नाटक से कुशल प्रथम, 40 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के रेहान चहल और तमिलनाडु की हरिया नंदिनी प्रथम रही। इसी प्रकार 45 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के हर्षित और छत्तीसगढ़ की उजाया लक्ष्मी प्रथम रही। 50 किलोग्राम भार वर्ग वेस्ट बंगाल से आयुष बिस्वास और हरियाणा की मीनाक्षी प्रथम रही। 54 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा से मान्य जोशी प्रथम रही, 57 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के कृष्ण महाजन रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु के वी. प्रसन्ना प्रथम रहे। 63 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ के साहिल कुमार प्रथम तो 70 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के लाव्या भारद्वाज प्रथम, 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अरुण प्रथम रहे। इसी प्रकार 68 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के सुमित प्रथम, 76 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के सरबल सिंह प्रथम रहे। 76 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के मयंक और सुजल प्रथम रहे। 67 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के हैब सिंह प्रथम रहे। 75 किलोग्राम भार वर्ग में छत्तीसगढ़ के नरेंद्र पांडे प्रथम रहे। 84 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा से कार्तिक प्रथम और जम्मू कश्मीर से शिवाय प्रथम रहे।
इसके अलावा दूसरे तीसरे नंबर पर आने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए ।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि महंत राजेंद्र पुरी ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए मेडल जीतकर भारत का नाम दुनिया में रोशन करने का आशीर्वाद दिया। साथ ही कराटे एसोसिएशन की प्रबंध समिति के सदस्यों एवं विश्वविद्यालय खेल विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि बच्चों के भविष्य के लिए जब जहां जरूरत होगी जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट हमेशा अग्रणी रहेगा।
विजेता खिलड़ियों को सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: रत्नदक्ष चिट्टा मन्दिर में श्रावण के अंतिम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Tue Aug 29 , 2023
रत्नदक्ष चिट्टा मन्दिर में श्रावण के अंतिम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आज रत्नदक्ष मन्दिर में प्रभु भोलेनाथ के रौद्र रूप में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कुरुक्षेत्र : महाभारतकालीन रत्नदक्ष चिटटा मन्दिर पिपली कुरुक्षेत्र में आज श्रावण के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement