राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया विजयादशमी उत्सव,हुआ शास्त्रपुजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया विजयादशमी उत्सव,हुआ शास्त्रपुजन-

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अतरौलिया नगर द्वारा विजयादशमी के पावन पर्व पर संघ का स्थापना दिवस व शास्त्रपुजन कार्यक्रम नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग गंगा समग्र प्रमुख राणा लाखन सिंह जी ने कहा की संघ की स्थापना विजयादशमी के ही दिन सन 1925 में मोहिते का बाड़ा नागपुर में डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी के द्वारा परतंत्र भारत को स्वतंत्र कराने व भारतीय संस्कृति को अखंड एवं अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड कार्यवाह सुनील तिवारी जी ने कहा की विजयादशमी अन्याय पर न्याय के विजय का प्रतीक है।इस दिन अनादि काल के शक्ति स्वरूप शास्त्रों की पूजा होती आई है,संघ में भी वही परंपरा है।हिंदू समाज को अपने सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने हेतु सशक्त,सबल और संगठित होना होगा।
इस दौरान नगर कार्यवाह प्रदीप जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष विहिप वैभव चौरसिया,बसंत श्रीवास्तव,ओंकार मिश्र,सियाराम अग्रहरी,झिनकू राम सेठ,कुलदीप गुप्ता,सनोज गौड़,जिलेदार जी, अंचित आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्वालियर: सिंधिया परिवार भी परंपरागत रूप से दशहरे का मना रहा त्यौहार

Wed Oct 5 , 2022
ग्वाकलियर में आज सिंधिया परिवार भी परंपरागत रूप से दशहरे का त्यौहार मना रहा है। आज परंपरा के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महान आर्यमन सिंधिया के साथ देव दर्शन और पूजन कर रहे हैं। परंपरा के अनुसार राजशाही पोशाक पहनकर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महान आर्यमन […]

You May Like

Breaking News

advertisement