विजयादशमी न्याय, नैतिकता, सत्यता, शक्ति एवं विजय का पर्व है : महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि

विजयादशमी एवं दशहरे के उपलक्ष्य में समस्त मानवजाति को दी बधाई शुभकामनाएं।
सत्य के मार्ग पर चलने का दिया संदेश।

दिल्ली, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 02 अक्टूबर : विजयादशमी का पर्व अच्छाई की विजय का संदेश देता है, जो व्यक्ति और समाज को नैतिक गुणों को अपनाने और दुष्कर्मों को त्यागने की प्रेरणा देता है. यह पर्व धार्मिकता के साथ साथ सांस्कृतिक एकता और सामुदायिक भावना को भी बढ़ावा देता है, जहाँ लोग सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एकजुट होते हैं। यह विचार विजयादशमी एवं दशहरे के उपलक्ष्य में प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर के प्रांगण में द्विजया दशमी का महत्व विषय पर आयोजित सत्संग में संत महामंडल की संरक्षक महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने व्यक्त किये। सत्संग का शुभारम्भ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की स्तुति से हुआ। लक्ष्मीनारायण मंदिर के वेदपाठी ब्रह्मचारियों ने भी सत्संग का आनंद लिया।
स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में विजयदशमी का पर्व वीरता का पूजक एवं शौर्य की उपासक रहा है। हमारी संस्कृति कि गाथा इतनी निराली है कि देश के अलावा विदेशों में भी इसकी गूँज सुनाई देती है इसीलिए भारत को विश्व गुरु के रूप में माना है।
भारत के प्रमुख पर्वो में से दशहरा को विजयादशमी के रुप में मनाया जाता है। दशहरा केवल त्योहार ही नही बल्कि इसे कई बातों का प्रतीक भी माना जाता है। विजयादशमी न्याय, नैतिकता, सत्यता, शक्ति एवं विजय का पर्व है। दशहरा बुराइयों से संघर्ष का प्रतीक है, आज भी अंधेरों से संघर्ष करने के लिये इस प्रेरक एवं प्रेरणादायी पर्व की संस्कृति को जीवंत बनाने की जरूरत है। यह पर्व सामाजिक और सांस्कृतिक विभाजनों को मिटाकर विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों को एक छत के नीचे लाने का काम करता है, जो आज के समाज में एकता के लिए महत्वपूर्ण है।
स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने कहा हमारा देश भारत युवाओं का देश है और युवा ही भारत का भविष्य हैं,अगर युवा पीढ़ी अपनी सोच में बदलाव लाएगी तो समाज में बुराई का असुर रावण पूर्ण रूप से समाप्त हो जायेगा। दशहरे के त्योहार के प्रति आदर,सम्मान व प्यार को रखते हुए, हम अपने जीवन को अच्छा बनाने कि ओर अग्रसर करेंगे।
सत्संग में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीराम के नाम के उद्घोष से हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमें धैर्य, मर्यादा, भाईचारे व सच्चाई के रास्ते पर चलना सिखाती है रामायण : नायब सिंह सैनी

Fri Oct 3 , 2025
सरकार भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से करवा रही विकास कार्य।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रीराम हनुमान रामलीला समिति को 11 लाख रुपए देने की करी घोषणा।भगवान श्रीराम के स्वरूप की महाआरती में लिया हिस्सा।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored