जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

शिविर लगाकर हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित, योजनाओं की दी जा रही जानकारी

   जांजगीर-चांपा 05 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं के प्रचार के लिए एलईडी वैन जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायतों तक में पहुंच रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया।

  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन कल जिले के जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मिसदा, गंगाजल (मुख्यालय मिसदा), तुलसी, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत बेलटुकरी, खैजा, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मेकरी, मुड़पार च, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत लखाली, लखुर्री, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मधुवा, पिपरसत्ती में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त ने की आदिवासी विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

Fri Jan 5 , 2024
   जांजगीर-चांपा 05 जनवरी 2024 / अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त श्रीमती लवीना पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग के विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा ली। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में चल रहे निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए सभी […]

You May Like

advertisement